देश में बारिश से हाहाकार,जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
(India)

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया है.... जम्मू-श्रीनगर हाईवे
कश्मीर घाटी को देश के दूसरे राज्यों से जोड़ने वाला हाईवे एक बार फिर भूस्खलन के बाद बंद हो गया है..... सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद जिला रामबन और बनिहाल के बीच कई जगह भूस्खलन होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है.... तीन हजार से अधिक वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। ट्रैफिक विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि वे मौसम साफ होने तक पहाड़ी इलाकों का रूख न करें...ब्लॉक गोल्डी की पंचायत अपर बरमीन शानोनी गांव में नाला पार करते समय अचानक बाढ़ आने से दो युवक बह गए। इसमें एक घायल और दूसरे युवक का शव मिला है। घायल युवक को जिला अस्पताल उधमपुर में उपचार के लिए लाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।