माउंट आबू में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है और जिससे हिल स्टेशन का मौसम सुहावना हो गया है,,, जिसके चलते अब पर्यटक भी हजारों की तादात में माउंट आबू का रुख करते हुए नजर आए,,, जहां पर्यटन स्थल के तमाम इलाकों में पर्यटक भ्रमण करते दिखे,,, इन खूबसूरत नजारों को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर रोमांचित नजर आए बारां में पार्वती नदी इन दिनों उफान पर है,,, जिसके चलते हनोतिया गांव टापू बना हुआ है,,, ग्रामीणों को अपने आवश्यकता की वस्तुएं और खाद्य सामग्री जुटाने के लिए बारां आना पड़ता है,,, यहां के लोग जान जोखिम में डालकर नदी को ट्यूब के जरिए नदी पार करके बारां शहर में अपने राशन की सामग्री जुटाने आते हैं,,, तो वही प्रशासन ने राशन उपलब्ध कराने के लिए मना कर दिया,,, जिससे ग्रामीण परेशान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।