(India)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तटीय आंध्रप्रदेश समेत देश के छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 25 जुलाई को मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां अगले एक हफ्ते तक जारी रहेंगी। इस बीच, तेलंगाना मेडक और सिद्धिपेट में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई...जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान में नदियां उफान पर हैं। मध्यप्रदेश के आठ जिले के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल समेत राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते शाहपुर और भौंरा में नदी उफान पर होने से भोपाल-नागपुर हाइवे दोपहर से बंद हो गया है। सतपुड़ा डैम के सभी 14 गेटो कों खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।