महंगी हो सकती है EMI, 5 अगस्त को लगातार तीसरी बार RBI 50 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा सकता है रेपो रेट
(India) ब्याज दरें फिर से बढ़ने के आसार हैं. आपके होम लोन की ईएमआई और महंगी हो सकती है. दरअसल अगस्त महीने के पहले हफ्ते में 3 से 5 अगस्त के बीच आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होने वाली है. जिसमें माना जा रहा आरबीआई रेपो रेट में 25 से 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. ऐसा हुआ तो जहां बैंकों से होम लोन से लेकर कार लोन और एजुकेशन लोन लेना महंगा हो जाएगा. वहीं जिन लोगों की पहले से होम लोन की ईएमआई चल रही है उनकी ईएमआई महंगी हो जाएगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।