(India)
अखिलेश यादव गुरुवार को वाराणसी पहुंचे तो यहां उन्होंने कांवड़ियों पर फूलों की बारिश को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की आपत्ति पर कहा कि कांवड़ियों का सम्मान होना चाहिए। मामला धर्म का है और धर्म में बहस नहीं होनी चाहिए। मैं धर्म पर तर्क नहीं कर सकता। बता दें असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर रही है और हमारे लोगों के घर पर बुलडोजर चला देती है, ये भेदभाव है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।