देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर,वाराणसी में गंगा नदी उफान पर
(India)


पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की बाद वाराणसी में गंगा उफान पर आ गई है...वाराणसी में गंगा का पानी 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है...लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बनारस के सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है...गंगा घाट की सीढ़ियां व फर्ज जलमग्न हो चुके हैं...गंगा घाटो पर मंदिरों को गंगा का जल अपने अंदर समाहित कर लिया है...वहीं, एहतियातन नाव के संचालन पर रोक लगा दी गई है...दशाश्वमेध घाट के दूसरे दिन भी दैनिक आरती का स्थल में बदलाव करना पड़ा...केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में सुबह से शाम तक गंगा हर घंटे 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही हैं...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।