(India)
शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट के कई विधायक हमारे संपर्क में है. इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से एक सत्ता पलट सकती है. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने अपने साथ विधायकों को लेकर बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाई. 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना सेना के विधायकों के जाने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।