देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है.... मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत में 1 अगस्त तक तक भारी बारिश की संभावना जताई है.... राजस्थान के जोधपुर बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं.... जम्मू में बारिश की वजह से स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं... इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को बादल फटने से 6 लोग घायल हो गए... मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण कर्नाटक, केरल और माहे में भी बारिश की चेतावनी जारी की है.... शुक्रवार और शनिवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है... इसके अलावा अगले 5 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है.पूर्वोत्तर राज्य असम में एक बड़ी कार्रवाई में, भारतीय उप-महाद्वीप में अल-कायदा और बांग्लादेश स्थित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम सहित वैश्विक आतंकी संगठनों के साथ कथित संबंधों के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है... हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में से एक राज्य में मदरसा शिक्षक भी है.... पुलिस के अनुसार, असम के मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से हिरासत में लिए गए 11 लोगों का संबंध एक्यूआईएस और एबीटी से होने के कारण 'इस्लामी कट्टरपंथ' से है... नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी... मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में 'जिहादी माड्यूल' पर सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि इन गिरफ्तारियों से बहुत सारी जानकारी मिलने की उम्मीद है... उन्होंने गुरुवार को कहा, 'कल से आज तक, हमने असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों में दो जिहादी माड्यूल पकड़े हैं और जिहादी माड्यूल से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।