(India)
अमेरिका (US) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में आतंकवाद विरोधी अभियान (Counter-Terrorism Operation) में मोस्ट वॉन्टेड ग्लोबल टेरररिस्ट और अल-कायदा (Al-Qaeda) के चीफ अयमान अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) को मार गिराया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इसकी पुष्टि की है. अधिकारियों ने कहा कि जवाहिरी एक सुरक्षित घर की बालकनी (Balcony) में थे जब ड्रोन (Drone) ने उस पर दो मिसाइलें (Missiles) दागीं. अल-जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित था. अमेरिका को इसकी तलाश काभी समय से थी. अल-जवाहिरी अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था. इसके अलावा उसके पर कई और दूसरी आतंकी वारदातों को अंजाम देने का भी आरोप था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।