राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून,15 जिलों में बारिश का अलर्ट
(India)
प्रदेश में 4 दिन के ब्रेक के बाद मानसून का सीजन-2 एक्टिव हो गया है.... बीते 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हुई.... माउंट आबू और प्रतापगढ़ में तो दो घंटे में ही 5 इंच तक पानी बरस गया.... आबू में सुबह 3 से 5 बजे तक लगातार बारिश का दौर चला..... खास बात है कि प्रदेश में मानसून ने कुछ दिन का ब्रेक भले लिया हो, लेकिन आबू में 20 दिनों से लगातार बारिश जारी है..... मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी जिलों में मानसून एक्टिव होगा और झमाझम बारिश के आसार हैं.... 15 जिलों में अगले तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना है।प्रदेश के 11 बड़े बांधों में लगातार पानी की आवक जारी है.... चार जिलों की एक लाख आबादी की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर का जलस्तर 310.66 आरएल मीटर पहुंच चुका है... कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। यानी बांध करीब 33% भरा है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।