मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में रविवार को गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत की कस्टडी सोमवार तक बढ़ा दी गई है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने संजय राउत से पूछा आपको कोई दिक्कत है क्या? राउत ने कहा- जहां कस्टडी में रखा वहां वेंटिलेशन नहीं है। उन्होंने पंखे की मांग की। ईडी ने कोर्ट में कहा कि हमने उनको एसी में रखा है, संजय राउत झूठ बोल रहे हैं। ईडी ने वेंटिलेशन वाला रूम उपलब्ध कराने की बात कही और कहा कि इनके और परिवार के अकाउंट में 1 करोड़ 6 लाख कैसे आए और विदेश दौरे पर कितना खर्च किया उसकी जांच कर रहे हैं। हमको रेड में कुछ कागजात मिले हैं, जिससे पता चलता है कि राउत को हर महीने में प्रवीण द्वारा एक निश्चित रकम दी जाती थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।