BJP हमें डराना चाहती है: अजय माकन नेशनल हेराल्ड केस, यंग इंडिया का दफ्तर सील
(India) नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। ED ने दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना कर्नाटक दौरा छोड़कर दिल्ली लौट गए हैं।

मंगलवार को ही ED की टीम ने सुबह से देर शाम तक नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।