Air India 10 बड़े एयरक्राफ्ट को 2023 की शुरुआत तक फिर सर्विस में लाएगी
(India) एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह ऑपरेशनल सर्विस से बाहर हो चुके अपने 10 विशाल विमानों को 2023 की शुरुआत तक सर्विस में शामिल करेगी. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि एयर इंडिया के विशाल विमानों के बेड़े में अभी 43 विमान हैं, जिनमें से 33 संचालन में हैं. यह बड़ा सुधार है क्योंकि एयरलाइन हाल फिलहाल तक 28 विमानों का संचालन कर रही थी. बाकी के विमान 2023 की शुरुआत तक सर्विस में वापस लौटेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।