CM नीतीश कुमार : 'बीजेपी ने पार्टी को तोड़ने की कोशिश की। बीजेपी ने हमें धोखा दिया
(India) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला कर लिया है। इसकी औपचारिक घोषणा पटना में जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की बैठक के बाद हो सकती है। नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। तेजस्वी यादव ने समर्थन देने की सूचना नीतीश तक पहुंचा दी है। नई कैबिनेट में गृह मंत्रालय पर जिच बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने गृह मंत्रालय आरजेडी को देने की मांग की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।