(India)
बिहार की राजनीति में हुए बदलाव के बीच बीजेपी (BJP) आज मंथन कर रही है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एनडीए (NDA) से अलग होने और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में ये बैठक हो रही है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के अलावा बिहार बीजेपी के सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।