(India)
राजधानी में दिल्ली (Delhi) में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. यहां रोजाना रुक-रुक कर बारिश हो रही है लेकिन शनिवार को मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दोपहर तक मध्यम से तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है. उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिमी दिल्ली समेत एनसीआर गाजियाबाद (Ghaziabad) , नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), हरियाणा (Haryana), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट है. राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।