ब्रिटेन की नई PM लिज ट्रस का शपथ ग्रहण आज: क्वीन की बीमारी की वजह से बदला कार्यक्रम
(India) ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस आज शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह इस बार स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में होगा। आमतौर पर यह लंदन के बकिंघम पैलेस में होता है। लेकिन क्वीन इस वक्त स्कॉटलैंड में हैं। वो अब यात्रा नहीं कर पा रही हैं। इसलिए मंगलवार यानी 6 सितंबर को किसिंग सेरेमनी और नए PM की शपथ स्कॉटलैंड में होगी।

जॉनसन और लिज दोनों क्वीन के पास जाएंगे
जॉनसन PM हाउस 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बतौर प्रधानमंत्री आखिरी भाषण देंगे। इसके बाद महारानी को इस्तीफा सौंपने के लिए स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। फिलहाल, क्वीन एलिजाबेथ यहीं हैं। 96 साल की क्वीन को चलने में दिक्कत है, लिहाजा जॉनसन और लिज दोनों उनके पास जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।