ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया
(India) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया. महारानी ने ब्रिटेन पर करीब 7 दशक से ज्यादा समय तक राज किया. जिसके चलते वो इतिहास के तमाम अहम पलों का हिस्सा रहीं. दुनियाभर के सैकड़ों नेताओं के साथ उनकी मुलाकात हुई और सभी उनके शांत स्वभाव के कायल थे. इसीलिए अब उनके निधन पर दुनियाभर के नेता उन्हें याद कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर संयुक्त राष्ट्र के चीफ तक ने उनके निधन पर बयान जारी किया. ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में अंतिम सांस ली. महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी के रूप में लंदन ) में हुआ था. वह यॉर्क के ड्यूक और डचेस की सबसे बड़ी संतान थीं. उनके पिता बाद में किंग जॉर्ज VI और मां महारानी एलिजाबेथ बनीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।