ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स-III की आज होगी ताजपोशी, समारोह में शरीक होंगे कई बड़े लोग
(India) किंग चार्ल्स III (King Charles-III) को आज आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन (Britain) का राजा (King) घोषित किया जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे सेंट जेम्स पैलेस (St. James's Palace) में एक्सेशन काउंसिल की बैठक में किंग चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में घोषित किया जाएगा. इससे पहले महाराजा चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में शुक्रवार को पहली बार बकिंघम पैलेस पहुंचे.

प्रिन्स चार्ल्ज़ पत्नी कैमिला के साथ लंदन लौट आए हैं यहां उन्होंने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) से मुलाकात की. वहीं, ब्रिटेन के लोगों को पहली बार राजा की तरह संबोधित किया. किंग चार्ल्स ने अपने संबोधन में मां एलिजाबेथ को धन्यवाद कहते हुए आजीवन सेवा की शपथ ली.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।