लंदन लाया गया दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग
(India) ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के पार्थिव शरीर को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से लंदन लाया गया. महारानी के ताबूत को बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में रखा गया. अंतिम दर्शन के लिए एक दिन पहले से ही वहां भीड़ लग गई है. ताबूत को लंदन लाते वक्त भी महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ जमा रही. मंगलवार शाम रॉयल एयरफोर्स (RAF) के एक विमान के जरिये महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत एडिनबर्ग से लंदन लाया गया.

जिस महारानी की मुस्कुराहट में ब्रिटेन (Britain) अपनी विरासत देखता था, उस महारानी की जिंदगी का आखिरी पन्ना अगले सोमवार को बंद हो जाएगा. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 19 सितंबर को लंदन के विंडसर में किंग जॉर्ज चतुर्थ मेमोरियल चैपल में दफ़नाया जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।