SCO Summit 2022: एससीओ सम्मेलन के लिए उज्बेकिस्तान जाएंगे PM मोदी
(India) उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (SCO Summit) को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में 15 और 16 सितंबर को SCO की बैठक होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए उज्बेकिस्तान में होंगे. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात होगी.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी एससीओ परिषद के राष्ट्र प्रमुखों की होने वाली 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर यह दौरा करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।