SCO Summit 2022: तीन साल बाद एक मंच पर होंगे भारत-पाक PM, जिनपिंग से मुलाकात
(India) उज़्बेकिस्तान के समरकंद (Samarkand) में SCO यानी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन समिट का आयोजन हो रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी शामिल होंगे. इस समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी आज दोपहर समरकंद के लिए रवाना होंगे. शाम करीब 6 बजे उनके समरकंद पहुंचने की संभावना है. जिसके बाद 16 सितंबर को पीएम मोदी SCO की बैठक में शामिल होंगे. इस बार का SCO समिट कई मायनों में खास है. इस समिट में पाकिस्तान के पीएम और चीन के राष्ट्रपति भी शामिल हो रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।