यूक्रेन के राष्ट्रपति सड़क हादसे में बाल बाल बचे, जेलेंस्की को आईं मामूली चोटें
(India) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) एक कार दुर्घटना (Car Accident) में बाल-बाल बच गए. उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. यूक्रेनी मीडिया पोर्टल द कीव इंडिपेंडेंट ने ज़ेलेंस्की के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि वोलोडिमिर जेलेंस्की को इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्याकिफ़ोरोव (Serhii Nykyforov) ने 15 सितंबर को एक फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि एक कार राष्ट्रपति की कार से टकरा गई थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।