(India)
भारत की आर्थिक विकास दर के तेजी से बढ़ने की उम्मीदों को झटका लगा है. रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने आज चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को 7.8 फीसदी के पिछले अनुमान से घटाकर सात फीसदी कर दिया है. फिच ने कहा कि जून में लगाए गए 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी के अनुमान की तुलना में अब उसे 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात फीसदी की दर से ही बढ़ने की उम्मीद है. इसका अर्थ है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 0.8 फीसदी कम बढ़ेगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।