गोरखपुर जिले में घाघरा नदी का पानी गोला तहसील क्षेत्र के गांव कोटिया निरंजन और ज्ञानकोल में घुस गया है....इससे मुख्य मार्ग से गांव का संपर्क कट गया है... संपर्क मार्गों पर पानी भरा है.... लिहाजा, आने-जाने के लिए नाव लगाई गईं हैं... ग्रामीण व पशुओं को सुरक्षित बंधे पर लाया गया है... फसलें डूब गई हैं... घाघरा खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.... गोला के साथ ही खजनी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ के पानी के घुसने का खतरा है.... दूसरी तरफ, रोहिन नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है..आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक राप्ती नदी खतरे के निशान से 77 सेमी नीचे बह रही है... लेकिन जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है.... पिछले 48 घंटे के दौरान जलस्तर में जबरदस्त वृद्धि हुई है..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।