बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। इसके चलते पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर तीन दिन तक रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे तक पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थान पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मेघगर्जन, बिजली चमकने और अचानक तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।