उत्तराखंड में तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में येलो अलर्ट
(India)


उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं... आज सुबह के से ही बारिश का दौर जारी है... मैदान से पहाड़ तक आफत की वर्षा से जन-जीवन प्रभावित है.... शहरी क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से लोग परेशान हैं तो पहाड़ों में भूस्खलन नासूर बना हुआ है... चारधाम यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण बार-बार आवाजाही बाधित हो रही है... जिससे हजारों श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं... उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेल्गू गाड़ और सुनगर के बीच भूस्खोलन थम गया है... जिसके बाद शुक्रवार को मार्ग खोलने का कार्य जारी है। भारी भूस्खलन के कारण यहां हाईवे गुरुवार पूरे दिन अवरुद्ध रहा... बुधवार शाम को भी राजमार्ग बाधित हुआ था.... सुनगर से लेकर गंगोत्री धाम के बीच बुधवार से तीन हजार तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं.. तीर्थयात्रियों के खाने, रहने सहित बच्चों के लिए दूध आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।