(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम होंगे जापान के लिए रवाना होंगे. जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे. शिंजो आबे की पत्नी अक्की आबे (Akie Abe) से भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शिष्टाचार भेंट करेंगे. 8 जुलाई को एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. प्रधानमंत्री मोदी अपने इस जापान (Japan) दौरे में पीएम फुमियो किशिदा समेत अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।