रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैनिकों की लामबंदी के ऐलान के बाद से वहां हलचल तेज हो गई है. पुतिन के ऐलान के बाद से लोग रूस छोड़ने की फिराक में हैं मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों में जॉर्जिया के साथ सटी सीमा पर रूस से बाहर जाने वाली कारों की एक बड़ी लंबी कतार दिख रही है, जो सोमवार को करीब 20 किमी तक बढ़ती चली गई और यह नजारा अपर लार्स बॉर्डर का है. स्थानीय रूसी लोगों ने मीडिया को बताया कि वे बाहर निकलने के लिए 40 से 50 घंटों तक का इंतजार कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।