जम्मू-कश्मीर: उधमपुर से दो बार विधायक रहे बलवंत सिंह मनकोटिया, दिल्ली में थामा बीजेपी का दामन
(India)

उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। वह उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं।जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के झंडे तले अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले मनकोटिया साल 2002 और 2008 में लगातार दो बार उधमपुर के विधायक रहे, लेकिन, पार्टी की अंतर्कलह के चलते इसी साल फरवरी में उन्होंने पैंथर्स से खुद को अलग कर लिया। वह पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे। वह अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें हाल ही में आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।