(India)
यूक्रेन के चार क्षेत्रों- लुहांस्क (Luhansk), डोनेट्स्क (Donetsk), जैपोरिजिया (Zaporizhzhia) और खेरसॉन (Kherson) को रूस में विलय करने के खिलाफ शुक्रवार (30 सितंबर) को अमेरिका व अल्बानिया (Albania) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मसौदा प्रस्ताव लाए. 15 देशों को इस प्रस्ताव पर मतदान करना था, जिनमें भारत (India) भी शामिल था. भारत इसे लेकर तटस्थ रहा और मतदान से दूरी बना ली. भारत पहले भी कई मौकों पर रूस के खिलाफ प्रस्तावों पर तटस्थ रहा है. हालांकि, रूस ने प्रस्ताव के खिलाफ वीटो इस्तेमाल करते हुए इसे पारित नहीं होने दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।