जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से गिरा तापमान,हाड़ौती क्षेत्र में बेमौसम बारिश से फसल हुई बर्बाद
(India)


हाडोती क्षेत्र में बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने राज्य और केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों ने कहा कि इस समय सोयाबीन, उड़द, और मूंग, की फसल की कटाई चल रही है, वहीं धान अभी खेत में खड़ा हुआ है। इटावा क्षेत्र में हुई तबाही के बाद पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी सोयाबीन की फसल कट चुकी थी, बारिश से फसल पानी में डूबी गई। इसी इसके अलावा बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले में भी भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। सरपंच संघ राजस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नुकसान का सर्वे करवाने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।