विदेश मंत्री जयशंकर का पश्चिमी देशों पर निशाना:भारत-रूस रिलेशन पर बोले- हमारे रिश्ते तब से हैं जब पश्चिमी देश भारत को हथियार नहीं देते थे
(India) भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करने को लेकर पश्चिमी देशों पर निशाना साधा।

जयशंकर ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उस दौरान उनसे भारत और रूस के संबंधों को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा- भारत-रूस के संबंध और डिफेंस रिलेशन बहुत पुराने हैं। हमारे रिश्ते तब से हैं, जब पश्चिमी देशों ने भारत की बजाय पाकिस्तान को हथियार देने शुरू किए थे। पश्चिमी देशों ने अपने पसंदीदा साथी के रूप में एक सैन्य तानाशाह (पाकिस्तान) को चुना और दशकों तक भारत को हथियार नहीं दिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।