राजस्थान कांग्रेस की खींचतान खत्म होगी, सचिन पायलट को उड़ान‌ ? बड़ा कदम उठाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
(India) कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म होने के बाद अब राजस्थान संकट खत्म होने के कगार पर है। इसको लेकर हाल-फिलहाल में कई मीटिंग हुई हैं। इसमें सचिन पायलट और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच 27 अक्टूबर को हुई मुलाकात भी शामिल है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान पायलट और खड़गे के बीच विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ राजस्थान कांग्रेस के संकट पर भी चर्चा हुई है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है एक बार फिर से राजस्थान में ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे और पार्टी विधायक हाईकमान के एक लाइन के प्रस्ताव पर हामी भरेंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस का संकट पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के साथ ही शुरू हुआ था। उस वक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। तब राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की बात सामने आई थी। हाईकमान से इस आशय का प्रस्ताव लेकर पार्टी ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन जयपुर पहुंचे थे। लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों के बागी रुख के चलते यह मीटिंग अपने मुकाम पर नहीं पहुंच सका। बाद में तमाम सियासी ड्रामे के बाद गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से हट गए, हालांकि उनकी सीएम की कुर्सी बरकरार रही। तब सोनिया से उन्होंने माफी भी मांगी थी। माना जा रहा था कि अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस राजस्थान संकट को हल करेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।