Pakistan पूर्व प्रधानमंत्री के पैर में गोली लगी, अस्पताल भेजे गए
(India) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी है। वे घायल हैं और उन्हें फौरन अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर है। घटना में इमरान के एक सांसद फैसल जावेद समेत 4 समर्थक जख्मी हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।