जमानत पर फैसला आने से पहले AAP कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर को ED ने किया गिरफ्तार
(India) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने आप (AAP) नेता विजय नायर (Vijay Nair) और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी दिल्ली की शराब नीति (Delhi Excise Policy) में हुई कथित अनियमितता के आरोप में की गई है. वो इस समय सीबीआई की हिरासत में हैं. दिल्ली की शराब नीति में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने उन्हें 27 सितंबर को गिरफ्तार किया था. नायर इस मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले आरोपी थे. इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू की एक अदालत आज विजय नायर की जमानत पर फैसला सुनाने वाली है.

विजय नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ है. सीबीआई का आरोप लगाया है कि विजय नायर के जरिए एक शराब फर्म के मालिक से रिश्वत ली गई थी. सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एफआईआर दर्ज की थी. इस एफआईआर में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के नाम हैं. इन आरोपियों ने वियज नायर का नाम पांचवे नंबर पर है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।