गाजा पट्टी पर गुरुवार देर रात रिफ्यूजी कैंप में आग, हादसे में 21 लोगों की मौत
(India) गाजा पट्टी पर गुरुवार देर रात रिफ्यूजी कैंप में आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 बच्चे भी हैं। जिस इमारत में यह आग लगी, वहां बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी रिफ्यूजी रहते हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि गैस लीक होने के कारण आग लगी।

पुलिस अफसर ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, बिल्डिंग में गैसोलीन रखी थी। हो सकता है कि आग लगने वजह यही हो। अफसर ने कहा- आग काफी भयानक थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।