'बीमारी का मजाक बनाकर घटिया राजनीति कर रही BJP'- सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर बोले मनीष सिसोदिया
(India) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप नेता सत्येंद्र जैन के मसाज वाले मामले पर बात करते हुए बीजेपी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, सत्येंद्र जैन पिछले 6 महीने से जेल में बंद हैं. वो इस दौरान जेल में गिर गए थे जिस कारण उनके स्पाइन में चोट लगी थी और उनकी सर्जरी हुई.

मनीष सिसोदिया ने अस्पताल के कुछ कागज दिखाते हुए दावा कर कहा, सत्येंद्र जैन को डॉक्टर्स ने लिखकर दिया है कि उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत है जिस कारण वो मसाज करा रहे हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।