संसद सत्र की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक शुरू
(India) संसद सत्र की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी है. यह बैठक सोनिया गांधी के आवास पर चल रही है. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं. रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी है. यह बैठक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर चल रही है. बता दें कि कांग्रेस का अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी. इसके साथ ही बैठक में संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों के साथ विपक्षी दलों के साथ दोनों सदनों में संयुक्त रणनीति को लेकर भी चर्चा की जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।