पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। उन पर आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506
के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि गुरुवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोच ने बताय कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थी तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उप्तीड़न किया।
शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला कोच ने कहा, 'मुझे निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। मैं ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डराने वाले संदेश मिल रहे हैं। डर के मारे मैं ने फोन कॉल अटेंड करना बंद कर दिया है। मंत्री ने मुझे फरवरी से नवंबर के बीच अपने कार्यालय और अन्य जगहों पर परेशान किया। एक बार उन्होंने मुझे सेक्टर 7
में मिलने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझ से ज्यादातर सोशल मीडिया पर बात की। उन्होंने चंडीगढ़ में अपने घर पर मुझे गलत तरीके
से छुआ। मैंने चंडीगढ़ पुलिस को घटनाओं का क्रम सुनाया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।