तेलंगाना पर फोकस: साउथ के लिए BJP की खास रणनीति, 60 सीटों का टारगेट
(India) साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में डेढ़ साल सेभी कम का समय बचा है। उत्तर भारत में मजबूत बीजेपी ने दक्षिण के राज्यों पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने दक्षिण में 60 सीटें जीतने का टारगेट बनाया है। तेलंगाना पर पार्टी का ज्यादा फोकस है। दरअसल, तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 जनवरी को तेलंगाना में 119 विधानसभा बूथ स्तर के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मकसद कार्यकर्ताओं से जुड़ना है जिनकी संख्या हजारों में होने की उम्मीद है।

सभी अपने-अपने केंद्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और प्रत्येक सभा में लग भग तीन से चार हजार लोग शामिल होंगे। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि
पार्टी तेलंगाना में केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर रही है और यही वजह है कि तेलंगाना में बीजेपी लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। बीजेपी
द्वारा तेलंगाना के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और योजनाएं निर्धारित की गई हैं। बीजेपी का फोकस लोकसभा से पहले आगामी विधानसभा चुनाव पर भी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।