गहलोत ने वसुंधरा राजे के इस काम की जमकर की तारीफ, कहां- अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से भले ही राजनीतिक अदावत रही है लेकिन गहलोत ने वसुंधरा राजे के कार्यकाल में बने भामाशाह सेंटर की जमकर तारीफ की है। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा- भामाशाह सेंटर वसुंधरा राजे के कार्यकाल में बना, जो बड़ी उपलब्धि है। मैं इसकी तारीफ करता हूं। लेकिन उनसे मेरी शिकायत भी है। इसी के सामने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का मैं ने शिलान्यास किया था। सरकार बदलते ही वसुंधरा राजे ने
जिस तरह से रिफायनरी बंद कर दी, उसकी तरह सेंटर का काम भी ठप हो गया। सही कहूं तो उन्होंने मेरा सपना आधा कर दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।