और शाखा लगाते हैं। राहुल गांधी सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ दो-तीन सबसे अमीर अरबपति लोग कौरवों के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में
निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा सोमवार शाम को अंबाला जिले में पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एक सभा को संबोधित करतेहुए गांधी नेकहा कि हरियाणा महाभारत की
भूमि है। उन्होंने इस दौरान आरएसएस तथा सरकार पर निशाना साधा।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी कई अन्य सवाल पूछे। कांग्रेस सांसद नेपूछा कि नोटबंदी किसने करवाई, गलत जीएसटी किसने लागू
करवाई, किसके लिए की गई और किसके खिलाफ की गई यह भी समझने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी नरेंद्र मोदी ने जरूर साइन किया,
लेकिन उनकी शक्ति ने नोटबंदी और गलत जीएसटी नहीं लागू कराई। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपतियों की शक्ति ने प्रधानमंत्री का हाथ चलाया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।