रिपोर्ट के अनुसार यह ATR-72 प्लेन था जिसे कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे |बताया जा रहा है की विमान पहाड़ से टकराई और आग लग गयी और प्लान खाई में जा गिरी |विमान में पांच भारतीय यात्री भी सवार थे। घटनास्थल से दो लोगों को जीवित निकाला गया |
पोखरा के जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने बताया कि विमान के मलबे से 68 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा।
जिस एयरपोर्ट पर प्लान उतने वाला था वो चीन की मदद से दो हफ्ते पहले यानी इसी साल एक जनवरी को नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने उद्घाटन किया था , जिसमे चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) सहयोग का हिस्सा थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।