दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो9 राज्यों के विधानसभा चुनाव की स्ट्रैटजी के साथ करेंगे न्यू आगाज़
(NewDelhi, NewDelhi) नई दिल्ली |सोमवार,आज थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने जा रहा है | जिसके बाद शाम 4 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव की स्ट्रैटजी बनाई जाएगी |

कार्यकारिणी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा हेडक्वार्टर में सोमवार सुबह नड्डा की पदाधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है।यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसके महज हफ्तेभर बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में करीब सालभर का ही वक्त बचा है, इसलिए ज्यादा संभावना इस बात की है कि नड्डा को 2024 तक का एक्सटेंशन दिया जा सकता है।

यह मंगलवार यानी 17 जनवरी तक चलेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।