वोट की चिंता किए बिना सभी वर्गों तक पहुंचें- भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने दिया टास्क
(India) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक नया टास्क सौंपा है।
पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर दिन अलग-अलग जगह जाकर लोगों से मिलें। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक के समापन संबोधन में पीएम ने कहा, आप को तय करना है कि हर दिन लोगों से मिलें ।

बैठक में शामिल पार्टी के विभिन्न नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सूफीवाद के बारे में बहुत कुछ कहा और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से मिलें और उनसे जुड़ने के लिए विश्वविद्यालयों और चर्च जैसी जगहों का दौरा
करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के जीवन का ‘सर्वोत्तम समय’ आनेवाला है, इसलिए ऐसे समय में देश के विकास में योगदान
देने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।