CM नितीश कुमार के आगमन पर लगाया 'वापस जाओ' के नारे समाधान यात्रा के तहत लोगों ने जताई नाराज़गी
(Gaya, Gaya) समाधान यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोधगया प्रखंड के इलरा गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री गांव में पहुंचे और नीरा के काउंटर का जायजा लिया। यहां उन्हें पंचायत भवन का उद्घाटन करना था।

परंतु, मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक में जाने के लिए देर हो रही थी। ऐसे में सीएम बिना उद्घाटन किए ही जाने लगे। इसी बात से लोग नाराज हो गए और विरोध करने लगे। लोगों ने नीतीश कुमार वापस जाओ के नारे लगाए और सरकारी बैनरों को भी फाड़ दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।