हैरानी की बात ये है कि रूस ने इस लड़की को सिर्फ यूक्रेन हमले का विरोध करने पर ये सजा सुनाई है। दरअसल , 8 अक्टूबर को रूस पर हुए यूक्रेनी हमले के बाद ओलेसा ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए थे।
इस दिन यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। ये ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ता है। अपने पोस्ट में उसने यूक्रेन पर रूसी हमले का विरोध किया था। साथ ही रूसी सेना की बेइज्जती भी की थी।
इसके बाद से उसे हाउस अरेस्ट यानी घर में नजरबंद कर दिया गया।क्रिवत्सोवा पर सेना का अपमान करने के आरोप लगे हैं। उसके वकीलों का कहना है कि उसे तीन से सात साल की सजा सुनाई गई है, लेकिन वो कोशिश कर रहे हैं कि ये सजा कम हो सके।
क्रिवत्सोवा ने हाउस अरेस्ट होने के बाद अपने पैर पर एक स्पाइडर का टैटू बनवाया। इस स्पाइडर की बॉडी को पुतिन के चेहरे से रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही लिखा है- बिग ब्रदर इज वॉचिंग यू।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।