पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुआ ब्लास्ट, धमाके को बताया फिदायीन हमला
(International) सोमवार को पाकिस्तान केउत्तर-पश्चिमी शहर के पेशावर की मस्जिद में ज़ोरदार धमाका हुआ जिसे एक फिदायीन हमला बताया जा रहा है |
पुलिस के मुताबिक यहाँ बड़ी संख्या में लोग नमाज़ पढ़ने के लिए आये हुए थे | धमाका इतना ज़ोरदार था की मस्जिद की एक दीवार का हिस्सा ढह गया और बड़ी तादात में जन- जीवन पर असर देखने को मिला है | इस विस्फोट से करीबन 21 पुलिसकर्मियो की मौत और 90 लोग घायल होने की सूचना मिली है | इस इलाके में तेहरीन-ए- तालिबान का खासी दबदबा है और पिछले कुछ दिनों इसी संगठन ने यहाँ हमला होने की धमकी भी दी थी |
जियो न्यूज के मुताबिक- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।सभी घायलों का इलाज पेशावर के लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आम लोग जितना हो सके, उतनी जल्दी ब्लड डोनेट करने अस्पताल पहुंचें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।