(International)
ऑस्ट्रेलिया में एक रेडिया एक्टिव कैप्सूल जो की माइनिंग साइट से एक ट्रक में लाद कर लाया जा रहा था,ख़राब रास्तो की वजह से रास्ते में ही कही गिर गया | इस कैप्सूल की ऊंचाई 6 मिलीमीटर और चौड़ाई 8 मिलीमीटर बताई गई है। ऑस्ट्रेलिया की सर्कार का कहना है की कैप्सूल हर घंटे 10 एक्स रे जितना रेडिएशन छोड़ रहा है जो की उस कैप्सूल के पास खड़े लोगो के लिए जानलेवा साबित हो सकती है | इसके ज्यादा करीब जाने से स्किन जलने और बीमार होने का खतरा है।सरकार ने अपील की है कि अगर कैप्सूल किसी को दिखता है तो उसे छुएं नहीं और तुरंत लोकल प्रशासन को इसकी जानकारी दें। ऑस्ट्रेलिया की रेडिएशन प्रोटेक्शन और न्यूक्लियर सेफ्टी एजेंसी खोज में जुटी हुई है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।